Press "Enter" to skip to content

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया ने किया कृषि उपज मंडी पिपरसमां का लोकार्पण / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दो दिवसीय शिवपुरी प्रवास के दौरान शुक्रवार को कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शिवपुरी के पिपरसमां में स्थित नवीन कृषि उपज मंडी का लोकार्पण किया। यहां नवीन कृषि उपज मंडी बनने से किसानों का लाभ मिलेगा। 

उल्लेखनीय है कि पिपरसमां में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी का निर्माण किया गया है। 15 करोड़ की लागत से निर्मित कृषि उपज मंडी का निर्माण कार्य वर्ष 2019-20 में  पूरा किया गया। शुक्रवार को मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मंडी का लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, जिला पंचायत के सीईओ एच.पी.वर्मा, डीएफओ ललित भारती, एसडीएम अरविंद सिंह वाजपेई सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!