Press "Enter" to skip to content

बोलता फ़ोटो नवाब साहब रोड एवं हरिजन थाने के पीछे बना स्मैकियों का अड्डा | Shivpuri News

 
सुनील रजक 7000757275 शिवपुरी। खबर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत नवाब साहब रोड से हैं। जहाँ स्मैकियों का जमाबाड़ा लगा रहता हैं। नशे की लत में शिवपुरी की युबा पीढ़ी पूरी तरह लिप्त हो चुकी हैं। कई घरों के आशियाने इस स्मैक के नशे ने उजाड़ दिए हैं। शहर के अंतर्गत कई ऐसे भी घर हैं जिनके एकलौते बेटे इस जानलेवा नशे स्मैक की गिरफ्त में आ चुके हैं। उनका पूरा परिबार पूरी तरह टूटकर बिखर गया हैं। जिसका एकलौता चिराग ही नशे की गिरफ्त में हैं। आप खुद अनुमान लगा सकते हैं कि उस परिवार की हालत क्या होगी। यह नशे की लत इस तरह युबकों पर हावी हो जाता हैं उन्हें खुद को पता नहीं रहता कि वो क्या कर रहा हैं। जरूरत नशे की इतनी बढ़ जाती हैं। कि नशे के लिए वो किसी ब्यक्ति को मार भी सकते हैं। ये उदाहरण नही हैं ऐसा शहर में कई बार हो चुका हैं। 200 रुपये के नशे के लिए ये नशेलची कई लोगों को मौत के घाट भी उतार चुके हैं। 
ऐसा नजारा शहर के मुख्य चौराहे पर भी कुछ दिनों पूर्ब देखने को मिला था। अभी कमलागंज में भी बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे भी नशेलचियों को जिम्मेदार बताया गया था। अभी कुछ दिनों पहले भी एक माँ अपने बेटे को नशे की लत से बाहर निकालने के लिए गिड़गिड़ा रही थी। अभी हाल ही में शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने भी स्मैक के नशे के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे। नवागत शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने भी फास्टसमाचार की टीम को बताया कि बिल्कुल इस तरह के नशे को खत्म किया जाएगा और नशा मुक्त शिवपुरी बनाएंगे।
इन क्षेत्रों में होता है सबसे ज्यादा स्मैक का कारोबार
कोतवाली थाना अंतर्गत नवाब साहब रोड, हरिजन थाने के पीछे, मनियर, राठौर मोहल्ला।
देहात थाना अंतर्गत पुरानी शिवपुरी, कालीमाता मंदिर के पास
फिजीकल थाना क्षेत्र में
कमलागंज 
ये क्षेत्र और अन्य कई क्षेत्र स्मैक के नशे में लिप्त हैं। 
टिकट के रूप में करते हैं सप्लाई
स्मैक एक पाउडर की तरह होता हैं। जिसको चुटकी भर करके छोटे छोटे पैकेट बनाये जाते हैं। एक पैकेट की कीमत लगभग 200 से 250 रुपये रहती हैं। इस तरह इस टिकट को नशे में लिप्त लोगों तक पहुँचाया जाता हैं।
ऐसे करते हैं नशेलची स्मैक के नशे का उपयोग
चुटकी भर स्मैक का पाउडर जब नशेलची के हाथ आ जाता हैं। उसके बाद इस पाउडर का उपयोग नशेलची नशे के लिए करता हैं। किसी नोट या कागज के ऊपर रखकर इस जहर को नाक के सहारे वो अपने शरीर मे ले जाता हैं। उसके बाद युबक नशे की लिप्त में आ जाता हैं।
कड़ी कार्यवाही हो तो कुछ हद तक लग सकती है लगाम
नशेलचियों के खिलाफ अगर कड़ी कार्यवाही हो तो नशे की लत से युबकों को नशे से छुटकारा दिलाया जा सकता हैं। जो युबा अभी नशे से दूर हैं जिनको अभी इसकी लत नही हैं। उनको इस दलदल से बचाया जा सकता हैं। 
इन जगहों से शहर में दस्तक देता हैं स्मैक का नशा
शहर में स्मैक का नशा म्याना गुना कुंभराज तरफ से सप्लाई होता हैं। पुलिस की नज़र में इसलिए नही आता क्योंकि छोटे से पैकेट में कही पर भी छुपा कर इस ज़हर को शहर में लाया जाता हैं।
इनका कहना हैं
आपने जो जानकारी दी हैं। उसे में दिखवाता हूँ जो भी पाया जाएगा उसके तहत कार्यवाही की जाएगी।
राजेश सिंह चंदेल
एसपी शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!