Press "Enter" to skip to content

कन्या छात्रावास की अधीक्षका पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने के विरुद्ध केस दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना के कन्या छात्रावास की बिल्डिंग पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने के मामले में अधीक्षिका के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 15 अगस्त को जब छात्रावास पर उल्टा ध्वज फहराया गया था। मीडिया ने इसका कवरेज किया तो अधीक्षिका प्रेमलता पाठक ने अभ्द्रता करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली थी। खनियांधाना के कन्या छात्रावास की बिल्डिंग के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने को लेकर अधीक्षिका के विरुद्ध राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 और 506 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
ठर्रा स्कूल में भी फहरा दिया था उल्टा तिरंगा
तिरंगा सही न फहराने के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। करीब एक साल पहले शिवपुरी विकासखंड के ठर्रा स्कूल में भी उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया था। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इसी दौरान यह मामला सुर्खियां बना था। तत्कालीन प्राचार्य अंजना मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!