
शिवपुरी। आज शिवपुरी जिले के ग्राम ककरवाया में *संजना मेरा विश्वास सेवा समिति* द्वारा ककरवया विधालाय परिसर पर निशुल्क कंप्यूटर लैब तैयार किया गया जिसमें ग्रामीण बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जायेगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन करने में समस्त स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।
*संजना आनंद क्लब* के द्वारा कंप्यूटर लैब का संचालन किया जायेगा एवं क्लब की पूर्ण जिम्मेदारी से इसका संचालन किया जायेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार इस तरह की की पहल की गइ है।
कर्यक्रम में उपस्थित अतिथि मुख्य अथिती श्री मधुसूदन चौबे सर (बालभवन), परम श्रधेय श्री 1008 श्री बल्लभ दास जी महाराज,श्री राजा अय्यर(डी डी एम नाबार्ड शिवपुरी), श्री मनोज निगम(बी ई ओ शिवपुरी), श्री अंगद सिंह तोमर (बी आर सी शिवपुरी), श्री अभय कुमार जैन(डी पी एल राज्य आनंद संस्थान शिवपुरी), श्री प्रेम प्रकाश सिरोलिया (ए डी पी एल राज्य आनंद संस्थान), प्रेम सिंह रावत (सरपंच),बालभावन की टीम,समस्त स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीण जन।
संस्था का उद्देश्य है की ग्राम ककरवाया के समस्त बच्चे इस कंप्यूटर लैब का लाभ उठाएंगे और आगे बढ़े संजना मेरा विश्वास सेवा समिति हमेशा बच्चों के हित में काम करेगी यही हमारा संकल्प है।
संस्था संस्थापक-प्रमोद रावत
( ग्राम पंचायत वाँसखेडी ग्राम ककरवाया)






Be First to Comment