Press "Enter" to skip to content

गणतंत्र दिवस समाहरोह में बाबा साहब की फ़ोटो फाड़ी एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम दाबरअली में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर शिक्षक द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को फाड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षक के इस कृत्य से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम दाबरअली में कार्यरत शिक्षक एवं उनके साथियों द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को फाड़ा गया है। लोगों का कहना है कि स्कूल के मंच पर सभी महापुरुषों की तस्वीर रखी थी सिर्फ वहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नहीं रखी थी। इसी बात को लेकर वहां उपस्थित छात्रो एवं ग्राम वासियों ने शिक्षक से मंच पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर रखने का आग्रह किया।
वहां मौजूद शिक्षक ने यह कहकर बात को टाल दी कि स्कूल परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर नहीं है पर वहां मौजूद एक बच्चे ने कहा सर आप झूठ बोल रहे हैं स्कूल में तस्वीर मौजूद है और कुछ लोग स्कुल मे से तस्वीर लेकर आए और मंच पर रख दी जिससे यह बात शिक्षक को बर्दाश्त नहीं हुई और शिक्षक ने डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर को फाड़ दिया और वहां मौजूद लोगों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
भीम आर्मी महेंद्र बौद्ध, दीपक अहिरवार ने करैरा थाने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पुलिस से सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!