
पिछोर। समुचित पिछोर क्षेत्र के ब्राह्मंण बंधुओं ने पिछोर स्थित नवनिर्मित प्रसिद्ध भगवान परशुराम मंदिर पर नवमी शुक्रवार को ब्रह्म होली मिलन समारोह मनाया जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधु एकत्रित हुए। इस अवसर पर ब्राह्मंणों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात भजन कीर्तन किया गया सभी गोत्रों के ब्राह्मंण समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले लगाते हुए शुभकामनाएं दी। और क्षेत्र में सुख समृद्धि के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की। एकजुटता का संदेश देते हुए ब्राह्मंण वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों ने समाज में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्राह्मण वर्ग की ऐतिहासिक धार्मिक महत्वता बताते हुए परिभाषित किया एवं अन्य समाज के उत्थान में उनके स्थान को प्रदर्शित किया। इस मौके पर पिछोर ब्राह्मंण समाज के अध्यक्ष पंडित राम किशोर तिवारी ने कहा कि आज समाज का हर जाति वर्ग ब्राह्मंण बनने की जुगत में लगा हुआ है। ब्राह्मंणों को अपने धर्म और अधिकारों की रक्षा करने के लिए एकजुट होना आवश्यक हो गया है। वहीं पंडित मुकेश तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें ब्राह्मंण कुल में जन्म लेने पर गौरवान्वित होना चाहिए और समाज को उत्तम दिशा में ले जाने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। ब्रह्म होली मिलन समारोह कार्यक्रम के अंत में समाज की बैठक भी संपन्न हुई जिसमें भगवान परशुराम के मंदिर को विशालता देने और क्षेत्र में ब्राह्मंणों की स्थिति एवं सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें कई तरह के प्रस्ताव आए। बैठक में भगवान परशुराम की जयंती पर होने वाले आयोजनों पर भी चर्चा की गई। वहीं अक्षय तृतीया पर होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों सामूहिक विवाह पर भी परिचर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। ब्रह्म मिलन समारोह के आखिर में प्रसाद आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मंण समाज के अध्यक्ष पंडित राम किशोर तिवारी के अलावा उपाध्यक्ष पं हरी कृष्ण शर्मा, पं बाबूलाल तिवारी, पं जगराम शर्मा, पं पुरुषोत्तम दास दुबे, पं सुदामा प्रसाद मिश्रा, पं रामनिवास मिश्रा, पं पवन पाठक, पं अरुण मिश्रा, पं रविशंकर शर्मा, पं रवि कांत शर्मा, पं डॉ. राजेंद्र पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






Be First to Comment