Press "Enter" to skip to content

ठाकुरपुरा पोलिंग बूथ से सिंधिया ने की जीत हासिल | Shivpuri News


शिवपुरी। गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भले ही अधिकांश मतदान केंद्रों से बढ़त नहीं मिली हो, लेकिन शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 39 के पोलिंग बूथ क्रमांक 153 से श्री सिंधिया ने 176 मतों से बढ़त बनाई। इस पोलिंग बूथ के प्रभारी रामकिशन सोलंकी थे। श्री सोलंकी के नेतृत्व में यहां से कांग्रेस को 272 जबकि भाजपा को मात्र 96 मत प्राप्त हुए। श्री सोलंकी ने इस पोलिंग बूथ से श्री सिंधिया को जिताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!