रोटरी क्लब शा.मा.विद्यालय पुरानी शिवपुरी में करेगा ध्वजारोहण | Shivpuri News

शिवपुरी- रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा कार्य करते हुए अपने गोद लिए शास.मा.विद्यालय, पुरानी शिवपुरी सुभाष पार्क के समीप शिवपुरी में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय बिन्दल एवं सचिव लव अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय परिवार के बीच पहुंचकर झण्डावंदन होगा तत्पश्चात बच्चों के द्वारा देश के स्वाधीनता दिवस पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी जिस पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया जाएगा। अंत में मिष्ठान वितरण कर देश का 73वां स्वाधीनता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।