शिवपुरी। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि ग्राम बड़ागाँव की आदिवासी बस्ती में पौष्टिक खिचड़ी बांट कर मनाई गई। इस अवसर पर शिवपुरी से पहुंचे ,जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों और समाजसेवियों ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर राजमाता सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिवपुरी विधायक यशोधराराजे सिंधिया के प्रतिनिधि योगेश शर्मा ने पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजमाता सिंधिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अम्मा महाराज सही मायनों में एक कर्मयोगी व्यक्तित्व की मालिक थीं।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों,असहायों,पिछड़ों के उत्थान लिए कार्य करते हुए जिया,वे सही अर्थों में वंचितों की मसीहा थीं। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम सरपंच वीरबहादुर,वरिष्ठ पत्रकारगण अजय सिंह कुशवाह, अजयराज सक्सेना,राजेंद्र शिवहरे,कप्तान यादव,जालेंद्र सिंह,सालिगराम,गिरवर गुर्जर,मज़बूत सिंह,कल्याण सिंह, तेजा आदिवासी,अतर सिंह आदिवासी, दयाराम कुशवाहा,बलवीर,मुन्नालाल कोठारी सहित ग्राम की महिलाओं ने भी राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात उपस्थित जनसमुदाय में पौष्टिक खिचड़ी का वितरण किया गया।






Be First to Comment