
प्यासी शिवपुरी में पानी को लेकर झगड़े
शिवपुरी। पानी की बूंद-बूंद को परेशान शहर के लोग अव झगड़े पर उतारू हो गए हैंं। शुक्रवार की रात 8:30 बजे शहर की धर्मशाला रोड पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को चप्पलों से मारा और जमीन पर उठाकर पटका। बाद में पति-पत्नी बीच सडक पर लेट गए जिससे जाम लग गया और मौके पर भारी भीड जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया है। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। घायलों का मेडीकल करवाया जा रहा है। झगड़े की जो वजह सामने आई है उसके मुताबिक रामसिंह रजक ने पिछले साल पानी की टंकी श्री लक्ष्मी स्टील के संचालक हरि सिंघल से खरीदी थी यह टंकी बदलने के लिए जब रामसिंह आज रात दुकानदार के पास पहुंचा और बताया कि गारंटी पीरियड में टंकी फूट गई है इसलिए उसे नई टंकी दी जाए। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक रामसिंह की पत्नी ने दुकानदार पर चप्पल से हमला बोला जबकि दुकानदान हरि उनके पुत्र द्वारा भी रामसिंह और उसकी पत्नी के साथ जमकर मारपीट किए जाने की बात लोगों ने कही। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में पूछताछ कर रही थी। रामसिंह का कहना था कि टंकी एक साल की गारंटी की थी और उससे पहले ही फूट गई इसलिए वह बदलने आया है जबकि दुकनदार का कहना था कि गारंटी पीरियड निकल चुका है। मामला चाहे जो भी हो लेकिन शहर में पेयजल किल्लत के चलते इस तरह के झगड़े आम हो गए हैं और बीते तीन दिन से तेज गर्मी के चलते पेयजल की आमवश्यकता बढ़ गई है और इसके लिए लोग एक-दूसरे पर मारपीट भी करने लगे हैं।






Be First to Comment