Press "Enter" to skip to content

देवरानी ने जेठानी को दांतों से काटकर लाठियों से पीटा | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मनियर में बीती शाम जेठानी और देवरानी के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें देवरानी ने जेठानी के साथ मारपीट कर दी और उसे दांतों से आंख के पास काट खा लिया। घटना के बाद पीडि़ता को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ और उसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर देवरानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भादवि की धारा 324, 323 और 504 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
पीडि़ता अनीता पत्नि राकेश कुशवाह निवासी पार्क के पास मनियर में कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती शाम वह अपने घर के सामने खड़ी थी तभी उसकी देवरानी लक्ष्मी पत्नि मुकेश कुशवाह घरेलू विवाद को लेकर उसे गालियां देने लगी। जब उसने मना किया तो लक्ष्मी ने उस पर लाठियों से हमला बोल दिया। बाद में लक्ष्मी ने उसे दांतों से काट खा लिया। जिससे उसकी आंख के ऊपर खून निकल आया। घटना के बाद लक्ष्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसका बचाव किया। तब कहीं जाकर लक्ष्मी ने उसे छोड़ा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!