Press "Enter" to skip to content

पटेल पार्क घूमने आई महिला ऑटो में पर्स भूली ,कैमरे की मदद से ढूढं निकाला ,महिला बोली धन्यबाद शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। पटेल पार्क घूमने परिवार सहित आई जबलपुर की महिला कीमती सामानों से भरा बैग ऑटो में भूली,काफी देर बाद आई याद,पार्क में लगे कैमरों से पहले निकाला ऑटो का यूनिक कोड फिर यातायात की मदद से ढूंढा ऑटो और बरामद किया पर्स,महिला बोली-धन्यवाद शिवपुरी,पटेल पार्क से अब तक गुम हुई हर वस्तु कैमरों की मदद से हुई बरामद
शिवपुरी। मकर संक्रांति के दिन पटेल पार्क घूमने अपने परिवार के साथ ऑटो से आई महिला ऑटो में ही अपना कीमती सामानों से भरा बैग भूल गई और पार्क घूमने चली गई,काफी देर पार्क घूमने के बाद उसे अचानक अपने बैग की याद आयी तो घबराते हुए वह पार्क गेट पर आई लेकिन उसे वँहा ऑटो नही दिखा, वह घबराई हुई इधर उधर घूम रही थी तव पटेल पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल की निगाह उन पर पड़ी तो अशोक ने उनसे पूछा कि क्या हुआ? तो महिला ने बताया कि उसका बेग ऑटो में छूट गया जिसमें बेशकीमती सामान है।अशोक अग्रवाल ने उन्हें सांत्वना देते हुए बताया कि आप घबराएं नहीं इस पार्क में अंदर व बाहर कैमरे लगे है यदि ऑटो कैमरे की जद में आया होगा तो अपन उस तक पहुँच जाएंगे,उसके बाद अशोक अग्रवाल ने उनके आने का टाइम बगरह पूछा और कैमरों की सर्चिंग में लग गए।कुछ ही देर में कैमरे में वह ऑटो दिखाई दे गया जिसमें सवार होकर यह परिवार आया था।अशोक अग्रवाल ने बारीकी से ऑटो का अवलोकन कर उस ऑटो पर डला यातायात विभाग द्वारा दिया हुआ यूनिक कोड ट्रेस किया और उसकी जानकारी सुवेदार रणवीर यादव को दी।रणवीर यादव ने ततपरता दिखाते हुए पहले यूनिक कोड के आधार पर यातायात विभाग के रिकॉर्ड में इस यूनिक कोड नम्बर का रिकॉर्ड निकाला और फिर उस ऑटो चालक को यातायात थाने बुलाया,यातायात थाने पर बुलाकर जब ऑटो में देखा तो ऑटो में पीछे की साइड महिला का बैग सही सलामत रखा हुआ था,खुशकिस्मती यह रही कि ऑटो में उक्त परिवार के बाद भी कई सवारी बैठी लेकिन किसी की उक्त बेग पर निगाह नही पड़ी।सूबेदार रणवीर यादव ने पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल की मौजूदगी में महिला को बुलाकर उसका बेग उसके सुपुर्द कर दिया,महिला ने बेग चेक कर बताया कि बेग में उसका सारा सामान मौजूद है,महिला ने बेग बरामद करवाने के लिए पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल और सुवेदार रणवीर यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।
यातायात का यूनिक कोड बड़ी काम की चीज
महिला के बैग की बरामदगी में यातायात विभाग के द्वारा जारी किए गए यूनिक कोड का अहम रोल रहा क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में ऑटो का नम्बर तो आ नही रहा था लेकिन यूनिक कोड दिखाई दे गया और उस यूनिक कोड की जानकारी जैसे ही यातायात विभाग को दी तुरन्त उन्होंने ऑटो ट्रेस कर लिया।सूबेदार रणवीर यादव का कहना के विभाग द्वारा जारी यूनिक कोड में वाहन की सम्पूर्ण कुंडली होती है,जिसकी मदद से ऑटो तक पहुँचना बहुत आसान होता है,वही यूनिक कोड इस बेग की बरामदगी की बजह बना।
पटेल पार्क में लगे कैमरों से अब तक गुम हुई हर वस्तु हुई बरामद
पटेल पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल ने बताया कि पिछले 3 बर्षो में जबसे यंहा सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया गया है तब से लेकर अब तक यंहा से गुम अथवा चोरी हुई कर वस्तु बरामद हुई है कोई भी केस अनसुलझा नही है।उनके अनुसार महिला के पैर की पायल मोबाइल से लेकर साइकिल तक यंहा से गुम होने के बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से बरामद कर ली गईं हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!