शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नरोआ में मवेशी चोरी का मामला सामने आया है। यहां मवेशी मालिक गब्बरसिंह पुत्र सोवरनसिंह बघेल नेे बताया कि रोज की तरह बीते रोज भी वह अपी मवेशी (बकरियां) चराने ले जा रहा था तभी बड़ेरा तिराहा नहर किनारे वह पहुंचा तो उसके चार मवेशी कीमत करीब 30 हजार को छत्तीगढ़ केे चोर अर्जुन रावत निवासी इंदरगढ़ टपरिया, सुनील तोमर निवासी आदिवासी टपरा छत्तीगढ़ की मढैया, रणवीर आदिवासी निवासी आदिवासी टपरा चुराकर ले गए। घटना के बाद गब्बरसिंह थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment