Press "Enter" to skip to content

हाई और हायर सेकेण्ड्री परीक्षाएं पूर्व अनुसार सामान्य रूप से ही होंगी / Shivpuri News

शिवपुरी / मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल अधिनियम में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2020-2021 के लिए पूर्व वर्ष अनुसार प्रश्न पत्र मुद्रण, ब्लू प्रिंट एवं मूल्यांकन पद्धति को यथावत रखते हुये परीक्षा आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।


 

स्कूलों में पूर्व वर्षों अनुसार ही हाई और हायर सेकेण्डरी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कोविङ -19 संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से इस सत्र में शैक्षणिक व्यवस्था विपरीत रूप से प्रभावित हुई है। नियमित कक्षाओं में पूर्ण उपस्थिति न होने के कारण सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा वर्ष 2021 की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन, सॉफ्ट कॉपी में प्रेषण, ब्लू प्रिंट एवं मूल्यांकन पद्धति में इस वर्ष अचानक कोई परिवर्तन प्रस्तावित करना व्यवहारिक एवं छात्रहित में नहीं होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!