शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले माधव चौक चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने से एक व्यवसाई के एक्टिवा स्कूटर में रखें रूपों से भरे एक बैग को चोर उस समय ले गया जब व्यवसाई हनुमान मंदिर के अंदर दर्शन के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि व्यवसाई अपनी दुकान बंद कर गल्ले के रूपयों को बैग में रख कर घर ले जा रहे थे । बैग में ₹1 लाख रुपये से अधिक की रकम बताई जा रही है। यह बैग मनीष गोयल पुत्र स्वर्गीय गौरी शंकर गोयल निवासी सावरकर कॉलोनी शिवपुरी का बताया जाता है यह प्रतिदिन की भांति अपनी दुकान धर्मशाला रोड से अपने घर जा रहे थे पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है



