
शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से आ रही हैं। आज शाम को राजेश्वरी रोड से एक ऑटो चालक को यातयात पुलिस ने पकड़ा हैं। यह चालक एक पैर से बिकलांग हैं। और शहर में ऑटो चलाते हैं। बात यह हैं कि इस हालत में ऑटो चलाना खतरे से खाली नही हैं। ओर यहाँ ऑटो चालक ने खुद कबूला हैं कि कभी कभी वो शराब का सेवन कर लेता हैं। रणवीर सिंह यादव ने चालक को कुर्सी पर बिठालकर समझाइस दी। और यह भी बताया कि यह खुद के लिए भी जानलेवा हैं। और सवारियों के लिए भी खतरा हैं। ऑटो चालक मुकेश गुप्ता का पैर एक बीमारी के कारण चार साल पहले काट दिया गया था। पुलिस इस प्रकरण को माननीय न्यायालय को भेज रही हैं।






Be First to Comment