Press "Enter" to skip to content

देशी कट्टे सहित जिंदा राउंड के साथ आरोपी को दबोचा | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 1 आरोपी को देशी अधिया मय जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा

शिवपुरी। दिनांक 12.11.19 को चौकी प्रभारी मंगरौनी पुनीत वाजपेई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गल्ला मंडी के पास नरवर मगरोनी रोड पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है सूचना पर चौकी प्रभारी मगरोनी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा गल्ला मंडी मगरोनी के पास नरवर मगरोनी रोड किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर की देशी अधिया मय जिंदा राउण्ड के मिला बाद आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम लोकेन्द्र पुत्र किशोरीलाल शाक्य उम्र 28 साल निवासी शाहपुरा मगरौनी का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी अधिया मय जिंदा राउण्ड के जप्त कर अरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!