Press "Enter" to skip to content

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर जैन मिलन शाखा द्वारा निकाली गई बाईक रैली | Shivpuri News

शिवपुरी- भगवान महावीर स्वामी की पावन जयंती की पूर्व संध्या पर आज जैन मिलन शाखा शिवपुरी के तत्वाधान में बाईक रैली निकाली गई। यह बाईक रैली स्थान महावीर जिनालय से प्रारंभ होकर श्वेताम्बर मंदिर, व्ही.टी.पी स्थानकवासी मंदिर, सीमांन्दर जिनालय, चन्द्रप्रभु जिनालय, आदिनाथ जिनालय, पाश्र्र्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी, अतिशयकारी छत्री मंदिर से वापस होकर महावीर जिनालय पर संपन्न हुई। महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई इस बाईक रैली में जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर मुकेश पत्रकार, संजोजक मुकेश खरई, शाखा अध्यक्ष रविन्द्र देदखुर, सचिव अरविंद डायनमिक मीटिंग/कार्यक्रम संयोजक अतिवीर भानु जैन ने झंडा वंदन किया एवम संस्था के अनेको वीर एवं समाज के लोगो ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर धर्म लाभ लिया। यह आयोजन सकल जैन समाज एवं जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन शाखा शिवपुरी ने भाग लिया और बाईक रैली को सफल बनाया। आज बड़े उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान महावीर जयंती मनाई जाएगी जहां छत्री जैन मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन भी किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जैन मंदिरों पर भी विभिन्न आयोजन किए जाऐंगें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!