शिवपुरी। हेल्प डेस्क के माध्यम से गुरूवार को पटैलचैक पडौरा शिवपुरी-झांसी एवं शिवपुरी-कोटा लिंक पर पलायन करने वाले श्रमिको को 150 भोजन पैकेट, 250 पानी की बोतल एवं 120 पानी पाउच वितरित किए।
इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय रामावत, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पवन कुमार शंखवार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोलारस जितेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस प्रशासन एवं न्यायालयीन कर्मचारी मौजूद थे।
जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा ने बताया कि यह मजदूर सड़क मार्ग के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य से होकर गुजर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें विभिन्न प्रकार की कठिनाईयों जैसे भोजन, पेयजल, यातायात इत्यादि का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त जिला प्राधिकरणों के साथ-साथ जिला शिवपुरी को प्राप्त निर्देशों के तहत अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला हाइवे पर ऐसे पलायनकर्ता मजदूरों को जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे कि पानी, मास्क, गलब्स, चप्पल, भोज्य सामग्री जो कि यात्रा के दौरान आवगमन में सुविधाजनक हो उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिससे उन्हें यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।






Be First to Comment