Press "Enter" to skip to content

शिकारी से सांभर का मांस खरीदने वाले युवक पकड़े / Shivpuri News

शिवपुरी। जंगल में वन्य प्राणियों का चोरी छिपे शिकार करने पर
रेंजर ने टीम के साथ जाकर मांस खरीदने वाले दो युवकों को पकड़ लिया। बाद में
निशानदेही पर शिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी
के अनुसार अंगोली चक्क नरवर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा वन्य प्राणी का
ताजा कटा मांस बेचा और पकाया जा रहा है। सूचना पर रेंजर इंद्रसिंह धाकड़
स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां दो व्यक्ति वीरेंद्र कुशवाह (30) पुत्र
लखन सिंह और वीकेश कुशवाह (26) पुत्र नारायण सिंह निवासी अंगोली चक्क से
पूछताछ की।

तलाशी ली तो सांभर का मांस पकाया जा
रहा था, जिसे दोनों ने खरीदकर लाना बताया। घर से 1.50 किग्रा सांभर का मांस
व बर्तन जब्त किए हैं। वीरेंद्र कुशवाह की निशानदेही पर खोड़न गांव के पास
ग्वालियर जिले की सीमा में हर्सी डैम डूब क्षेत्र किनारे टपरा में रतनलाल
मोगिया नामक व्यक्ति मिला। वीरेंद्र कुशवाह ने पहचान कर बताया कि सुबह 10
बजे मांस खरीदा था।

टपरे की तलाशी में खाल, औजार व
बंदूक की बट जब्त की- शिकारी के टपरे की तलाशी ली तो एक थैले में शिकार के
काम में लाई जाने वाली सामग्री रांगा, पोटास के छर्रे, बारूद की सीसी,
लोहे व पत्थर के छर्रे, चाकू, बड़ा छुरा, सूअर के बाल मिले।

साथ
ही टपरे के पास पेड़ के नीचे सांभर की कटी हुई टांगे, पूंछ, सिर मिला है।
पूछताछ में रतनलाल मोगिया ने बताया कि दोनों सांभर का शिकार उसने किया है।
डेरे की फिर से तलाशी ली तो सांभर की खाली, खून से सनी व पत्थर मिले और
सरसों के खेत में पुराने शिकार की खाल, झाडियों में बंदूक की बट जब्त की
है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!