Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में आज दिनांक 23. 9 2019 को महात्मा गांधी जी की १५० वी जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी,शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी,शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर शिवपुरी, महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
 निबंध प्रतियोगिता “वर्तमान समय में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान सानिया अंसारी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, द्वितीय  स्थान निशिका शिवहरे शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी एवं तृतीय स्थान  मनीषा राजपूत शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर शिवपुरी ने प्राप्त किया।

“महात्मा गांधी की दांडी यात्रा” विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर कामना महावीर शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, द्वितीय स्थान पर भूपेंद्र मांझी शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर शिवपुरी एवं तृतीय स्थान पर शिवि गौर शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी रही’।

“स्वच्छता का संदेश” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  सोनाली मिहोरिया शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी, द्वितीय स्थान भूपेंद्र मांझी शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर शिवपुरी, तृतीय स्थान शिवि गौर शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी को प्राप्त हुआ।
इन प्रतियोगिताओं के आयोजन के अवसर पर शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के डॉ. यू.सी. गुप्ता डॉ पदमा शर्मा प्रो पुनीत कुमार श्रीवास्तव प्रो गजेंद्र सक्सेना डॉ रामजी दास राठौर प्रो केदार श्रीवास श्री राम प्रकाश शर्मा शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर शिवपुरी से डॉ.गिरीश नीखरा एवं डॉ. मेघा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!