Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेत्री,शिवपुरी विधायक और पूर्व मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देशन  में  चल रहे पार्टी  के सदस्यता अभियान के क्रम में शिवपुरी जनपद में विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश शर्मा ने आज पुरानी शिवपुरी नीलगर चौराहे पर  स्टॉल लगाकर भाजपा की सदस्यता कराई। जिसमें प्रमुख रूप से उनके साथ पूर्व विधायक,पूर्व  नगर पालिका अध्यक्ष श्री माखनलाल राठौर भाजपा नेता विनीत गुर्जर (रामू), पार्षद चंदू बंसल,भाजपा नेता एवं नगर प्रभारी अमित भार्गव,सुरेंद्र रजक, पार्षद गब्बर परिहार ,अभिषेक शर्मा बट्टे, महेंद्र यादव ,देवेंद्र सिंह रघुवंशी के अलावा वहां पर बहुत संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक प्रतिनिधि श्री योगेश शर्मा  ने बताया कि कल शनिवार को गुरुद्वारा चौराहे पर प्रातः 10 बजे सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में  संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की सदस्यता हेतु अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!