Press "Enter" to skip to content

पेशाब करने के बहाने कार रोककर जीजा ने साले को उतारा गोली मारकर मौत के घाट ,आरोपी फरार | Shivpuri News

शिवपुरी , सुभाषपुरा। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां आज रात्रि 3:00 बजे कार एमपी 07 सीएफ 8880 से सवार होकर चार ग्वालियर से शिवपुरी तरफ आ रहे थे। तभी 4 लोगों में से आरोपी ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र उर्फ छोटू सिकरवार पुत्र राजेश सिकरवार उम्र 24 साल निवासी ग्वालियर रात्रि 3 बज के आसपास ग्वालियर से शिवपुरी तरफ आ रहा थे तभी अचानक सुभाषपुरा थाना अंतर्गत नया गांव के पास सेवड़ा मार के आसपास उन्ही चार लोगों में से आरोपी मंगल राजावत ने पेशाब का बहाना कर कार को रुकवाया ओर मृतक जितेंद्र सिकरवार उर्फ छोटू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। चार लोगों में एक मृतक ओर एक मृतक का भाई हैं। जबकि दूसरा ब्यक्ति आरोपी का भाई हैं। मृतक का भाई अपनी जान बचाकर झाड़ियों तरफ भागा एवं घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची एवं आरोपी के खिलाफ धारा 302 ,34 की कायमी कर आरोपियों की जाँच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार चारों लोग ग्वालियर से ही बीयर पीते आ रहे थे। आरोपी ओर मृतक आपस मे जीजा साले हैं। एवं 14 तारिक को मृतक की बहन ने अपने भाई को फ़ोन किया कि तुम्हारे जीजा दारू पीकर मुझे मार रहे हैं। इस रंजिशन में ये घटना घटित हुई हैं। पुलिस शब का पीएम कर रही हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!