Press "Enter" to skip to content

एसडीओपी कार्यालय के सामने दुकान के ताले तोड़ते दो चोर कैमरे में कैद | Shivpuri News


शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित एसडीओपी कार्यालय के सामने गणेश आयरन की दुकान तड़के कार से आए दो चोरों ने बड़े दुस्साहिक अंदाज बिना किसी खौफ के दुकान की शटर का ताला तोडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। हालांकि उक्त दोनों चोरों की करतूत वहां लगे सीसीटीव्ही कैमरों में कैद हो गई। खास बात यह है कि जिस स्थान पर चोर पहुंचे थे वहां 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी चोरों का दुस्साहस इतना हो गया कि उन्होंने पुलिस की परवाह किए बिना चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शुभम पुत्र प्रेमनारायण मित्तल निवासी महल कॉलोनी पोहरी चौराहे पर गणेश आयरन की दुकान संचालित करता है तड़के 4:51 बजे दो चोर एक स्विफ्ट कार से वहां आए जिनमें से एक चोर हाथ में सरिया लेकर दुकान की शटर का ताला तोड़ रहा था जबकि दूसरा चोर उसकी सुरक्षा में खड़ा था यह पूरी घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई जिसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में शिकायती आवेदन देकर दर्ज कराई है।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!