Press "Enter" to skip to content

यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी की गाड़ी से पटाखे की आवाज बाली गाड़ियों पर कार्रवाई ,जेल भेजने की चेतावनी / Shivpuri News

शिवपुरी: तेज आवाज में वाहन चलाना और फिर बुलेट गाड़ी से पटाखों की आवाज निकालना युवाओं को महंगा पड़ा।ऐसे बाइक चालकों को ना केवल शहर के मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस ने पकड़ कर उनके चालान की कार्रवाई की। उन्हें नसीहत भी दी कि यदि आगे से इस तरह की हरकत करते वह मिले तो उन्हें फिर जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। शनिवार को शहर के माधव चौक चौराहे और गुरुद्वारा चौक पर यातायात पुलिस ने पॉइंट लगाकर तेज आवाज में बुलेट बाइक चालकों को रोका और जब उनसे पटाखों की आवाज निकालने के बारे में पूछा तो वे चुप्पी साध गए।एक- एक कर 20 मिनट के अंतराल में तीन चालक माधव चौक चौराहे से निकले तो यातायात पुलिस ने उनसे माफी मंगवाई इसके बाद उन्हें नसीहत दी गई कि वह संभल जाए, नहीं तो आगे से उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।और उनके परिजनों को उनकी जमानत अदालत से करानी पड़ेगी। यातायात विभाग की नसीहत के बाद युवक हाथ जोड़कर शर्मिंदा होते हुए वहां से अपने घरों को रवाना हुए और बोले भविष्य में इस तरह की गलती कभी नहीं करेंगे। – मास्क ना पहनने वालों पर भी 100 के काटे चालान इन दिनों कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है और मास्क ना पहनने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सक्रियता से अपनी भूमिका चौराहों पर निभा रही है।यही कारण है कि शनिवार को बाजार में जब बाइक चालक निकले तो उन्हें रोककर मास्क ना पहनने के पीछे कारण जानना चाहा। इसके जवाब में युवक बहाने बनाते नजर आए। कोई बोला जल्दबाजी में बाजार आ गया तो कोई बोला डिस्टेंपर लेने जा रहा था, सोचा जल्दी आ जाऊंगा लेकिन आप ने पकड़ लिया ।आगे से मास्क पहनने का ध्यान रखूंगा। कुल मिलाकर ऐसे 22 लोगों के खिलाफ ₹100 के चालान काटने की कार्रवाई यातायात पुलिस ने की। यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी ने बताया कि शहर में जब भी वाहन चालक या पैदल बाजार में निकले तो वह मास्क अवश्य पहनें यदि मास्क नहीं पहनेंगे तो उनके विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!