Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत दी पाठ्यक्रम की जानकारी | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग  के निर्देशानुसार एवं अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार के संरक्षण में जिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर राघवेन्द्र गर्ग की टीम ने प्रवेश पूर्व “कॉलेज चलो अभियान” के अंतर्गत शासकीय और अशासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में बाहरवीं के विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु प्रेरित किया एवं उच्च शिक्षा विभाग की कल्याणकारी योजनाएं गांव की बेटी, प्रतिभा किरण योजना , सेन्ट्रल सेक्टरज योजना ,छात्रवृत्ति योजना तथा सिविल सर्विसेज की तैयारी हेतु कोचिंग योजना की जानकारी दी।
जिला नोडल अधिकारी प्रो राघवेंद्र गर्ग ने बताया कि जिले का लीड कॉलेज जिले का एकमात्र महाविद्यालय है जिसमे छात्र/छात्राओं को अध्ययन के सभी रोजगारमूलक और प्रतियोगी परीक्षाओ से सम्बंधित सभी विषय उपलब्ध है 
टीम के सदस्य प्रो जितेंद्र धाकड़ ने अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति के बारे में बताया।
टीम की महिला प्रो ऋचा गुप्ता ने गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजना के बारे में विस्तार से समझाया ,जो सिर्फ छात्राओ के लिए उपलब्ध है।
प्रो वीरेन्द्र कौशल ने आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव से शहर के कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शासन की ओर से निःशुल्क छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!