Press "Enter" to skip to content

ग्राम बछोरा में रंजिश को लेकर युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बछोरा में रंजिश को लेकर एक युवक की चार लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामअवतार कर्ण पुत्र कल्ला कर्ण निवासी ग्राम बछोरा ने बताया कि उसकी काशीराम रावत के परिवार से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते बीते रोज वह अपने घर के सामने चबूतरे पर बैठा हुआ था तभी काशीराम, लक्ष्मण, धर्मेंद्र, चंदू रावत आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो काशीराम की सभी ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने रामअवतार की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!