नाबालिग के अपहरण मामले में संदेही पर एफआईआर | Shivpuri News

 
शिवपुरी। सतनवाड़ा के ग्राम विनेगा से घर से गायब हुई 14 वर्षीय वर्षा आदिवासी पुत्री मुरारी आदिवासी के मामले में पुलिस ने बालिका की मां दोजो आदिवासी की रिपोर्ट पर से गांव में रहने वाले संदेही संतोष आदिवासी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। बालिका 10 अप्रैल को रात्रि 3 बजे घर से गायब हो गई थी और तभी से परिजन बालिका की तलाश में जुटे हुए थे और इसी बीच उन्हें गांव में रहने वाला संतोष आदिवासी भी गायब मिला। जिस पर बालिका के परिजनों को संतोष पर बालिका के अपहरण का संदेह हुआ और उन्होंने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।