
शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अम्हारा में रहने वाले एक युवक का मोबाइल चोर चुराकर ले गए। शिवराज पुत्र मेहरवानसिंह यादव निवासी ग्राम अम्हारा ने बताया कि 9 अक्टूबर को रात के समय उसके घर में रखा 10 हजार रुपए का मोबाइल कोई चुरा ले गया। जब इस बात की जानकारी लगी तो वह पुलिस में गया और मामले में केस दर्ज करवाया।




