Press "Enter" to skip to content

मप्र महिला कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन के नेतृत्व में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अत्याचार, बेरोजगारी, बालिकाओं के साथ बढ़ रहे दुराचार के मामले एवं लगातार बढ़ रही महंगाई, डीजल पेट्राल व रसोई गैस के दामों में हो रही भारी वृद्धि तथा किसानो के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देशन में महिला कांग्रेस शिवपुरी की जाबांज अध्यक्ष इंदु जैन के नेतृत्व में 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। 

 

सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता अलका लांबा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लता भाटिया ने राज्यभर से आई महिलाओं को संबोधित किया तथा पूरे प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने तथा महिला अत्याचार एवं महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन करने का आव्हान किया। 

 


 
इस अवसर पर शिवपुरी जिले से सरोज धानुक वार्ड अध्यक्ष, ज्योति धाकड़ जिला उपाध्यक्ष, राजकुमारी खान शहर अध्यक्ष, पुष्पा बैस जिला उपाध्यक्ष, गीता खटीक कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष, सावित्री शाक्य जिला उपाध्यक्ष, मनीषा कुमारी वार्ड अध्यक्ष, मुन्नी राजा जिला महामंत्री, सविता सोनी जिला सचिव, धनवंतरी विदौरिया जिला उपाध्यक्ष, संगीता खतरी जिला महामंत्री आदि शामिल हुए। इससे पहले ब्यावरा पर प्रदेश सचिव रिचा भार्गव द्वारा सभी महिलाओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!