
शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री शशिधर मण्डल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने आज उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 के अंतर्गत जिले की तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शिवपुरी, पिछोर एवं कोलारस में उपयोग में होने वाली ईवीएम एवं वीवीपेट के रेण्डमाइजेशन के उपरांत मशीनों पर लगाए जाने वाले बैलेट पेपर की कमीशनिंग कार्य की तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, पिछोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री यू.एस.सिकरवार, कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री आशीष तिवारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में मतगणना स्थल पर विधानसभावार बनाए गए स्टांग रूमों में मशीनों के कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा।






Be First to Comment