Press "Enter" to skip to content

सुरेश शाक्य हत्याकांड: अस्पताल में हुए अंधेकत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस ने किया जिला अस्पताल में हुए अन्धे कत्ल का पर्दाफाश
हत्यारे गिरफ्तार
शिवपुरी। दिनांक 13.8.19 को फरियादिया अनीता बाई पत्नि अजय बाल्मीक निवासी सुभाषपुरा हाल सफाई कर्मचारी जिला अस्पताल जिला अस्पताल शिवपुरी ने मरीज सुरेश पुूत्र मनीराम शाक्य उम्र 65 साल निवासी गौशाला की हत्या होने की सूचना थाना कोतवाली आकर दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 438/19 धारा 302 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
मृतक की हत्या अस्पताल के अंदर हो जाने से सनसनी फैल गई, उक्त सनसनी खेज हत्या के अज्ञात आरोपी की अतिशीघ्र पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिह कंवर एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव के नेत्रत्व में एक टीम का गठन किया गया। 
थाना प्रभारी कोतवाली को साइवर सेल, एडी टीम एवं मुखविर तंत्रो से प्राप्त जानकारी से पता चला कि सरमनिया बाई पत्नि दुर्गाप्रसाद शाक्य निवासी मगरोनी को मृतक सुरेश शाक्य की हत्या के संबंध में जानकारी है जिसे मुखबिर सूचना पर दिनांक 18.08.19 को ग्राम मगरोनी से पकड़कर पूछताछ करने पर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक सुरेश शाक्य निवासी समराई जिला ग्वालियर का है जिसे प्रकाश शाक्य करीबन 7-8 बर्ष से अपने साथ गौशाला शिवपुरी मे रखे था , मृतक सुरेश के लड़के प्रकाश की देखरेख नहीं करते थे। प्रकाश के कोई संतान नहीं है जिस मकान में वे दोनों रहते थे उस मकान को प्रकाश मेरे नाम करना चाहता था। इसी बात पर मृतक सुरेश एवं प्रकाश में मारपीट हुई, प्रकाश ने सुरेश को जान से मारने की नियत से उस पर पत्थर पटकना चाहा, जिसे मृतक के लडके धर्मेन्द्र ने आकर बचा लिया तब मेंने और प्रकाश एवं अशोक पुत्र चन्दू शाक्य निवासी कमलागंज शिवपुरी ने मिलकर सुरेश की हत्या करने की योजना बनाई।
दिनांक 12.08.19 को सरमनिया बाई से मृतक सुरेश शाक्य को अस्पताल में भर्ती कराया और दिनांक 13.8.19 को सुबह 8-9 बजे मृतक सुरेश की हत्या प्रकाश व अशोक ने चाकू से गला रेतकर कर दी और बचने के लिए पूर्व में ही सुरेश के विरूद्ध एक लिखित आवेदन थाना देहात में दिया था। उक्त कथन के आधार पर मृतक सुरेश की हत्या षड्यंत्र पूर्वक किये जाने से आरोपिया सरमनिया बाई पत्नि दुर्गाप्रसाद शाक्य उम्र 68 साल निवासी मगरोनी को गिरफ्तार किया तथा घटना में अन्य आरोपी प्रकाश पुत्र देवीलाल शाक्य उम्र 61 साल निवासी गौशाला शिवपुरी को ग्राम ईटमा थाना भितरवार जिला ग्वालियर, अशोक पुत्र चंदूराम शाक्य उम्र 46 साल निवासी संजय काॅलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व रक्त रंजित कपड़े जप्त किये।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. कुलदीप सिंह, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, सउनि आबिद खान, आर, नरेश, देवेन्द्र, आर.चा. शरद, रामजी पाराशर एवं सायबर पुलिस टीम , एडी टीम शिवपुरी की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!