Press "Enter" to skip to content

सेवा-निवृत अधि.एवं कर्म. पेंषनर्स महासंघ के नये अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा | Shivpuri News

नई कार्यकारणी का गठन दस दिनों में, दशहरा मिलन सम्पन्न

शिवपुरी। सेवा-निवृत अधिकारी एवं कर्मचारी पेंषनर्स महासंघ की वर्षिक बैठक एवं दशहरा मिलन गुरु गोरखनाथ के मंदिर में प्रांतिय मंत्री श्री अशोक शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पुरानी कार्यकारणी अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण भंग कर नई कार्यकारणी का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्री के.एस.माथुर ने विगत दो वर्ष का आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत करते हुये संघ के द्वारा दिये गये पूर्ण सहयोग के प्रति आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के लिये- धर्मेन्द्र शर्मा, जिला सचिव के लिये यूसुफअयाज हनफी, कोषाध्यक्ष के लिये आर.एस.महदुले के नामों का प्रस्ताव किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस बैठक में बी.एम.एस.के प्रदेष कार्यकारणी के सदस्य पूरनमल बाथम, रमेष षिवहरे विभाग प्रमुख, सतीश श्रीवास्त, हरीष चौबे जिला अध्यक्ष बी.एम.एस विषेष रूप से उपस्थित हुये। कार्यक्रम का संचालन अरुण अपेक्षित के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पहार अर्पित किये गये। मंच पर आसीन अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया। तथा संघ के गीत का सामूहिक स्वर में गायन किया गया। पूर्व जिला सचिव रामहेत शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में एस.बी.श्रीवास्तव,एम.एल.शर्मा,रिपुदमनसिंह परिहार,माधवशरण द्विवेदी,बी.के.गोयल,अशोक कोठारी,के.एन.श्रीवास्तव,रामदयाल शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में संघ के दिवंगत सदस्यों एवं उनके परिजनों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रृद्धांजली अर्पित की गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!