
शिवपुरी। नगर के जाने माने भूसा व्यवसायी रामचरणलाल शिवहरे का शुक्रवार को 87 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। आज शाम 4 बजे उनकी अंतिम यात्रा गौतम बिहार सर्किट हाउस के पास से नगर के मुक्तिधाम रवाना होगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिवहरे के निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। आप बीमा व्यवसाई विनोद शिवहरे, हरिओम, प्रमोद, दिनेश शिवहरे के पिता थे।






Be First to Comment