Press "Enter" to skip to content

चोरी के शक में युवक के हाथ बांधकर कुएं में धकेला, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। दस हजार रुपए चोरी के शक में एक व्यक्ति ने आदिवासी युवक की हत्या कर दी। युवक के हाथ पीछे की तरफ बांधकर कुएं में धकेल दिया। इंदार थाना पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजाराम उर्फ डमरू पुत्र नारायण आदिवासी निवासी मंझारी मंगलवार को अचानक गायब हो गया। परिजन पांच दिनों से राजाराम की तलाश कर रहे थे। रविवार की दोपहर 3 बजे राजाराम का शव कृष्णा के कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव बाहर निकाला तो राजाराम के हाथ पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे। परिजनों ने गांव के ही कप्तान सिंह यादव पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि कप्तान के दस हजार रुपए चोरी चले गए थे। रुपए चोरी जाने का शक राजाराम पर जता रहा था। इसलिए उसने राजाराम की हत्या कर दी है। पुलिस ने कप्तान सिंह यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!