
जलावर्धन योजना की पाईप लाईन बिछाने से की गई सड़कें क्षतिग्रस्त
शिवपुरी । सिंध जलावर्धन योजना के अंतर्गत घर-घर में पानी पहुंचाए जाने के लिए शहर भर में बिछाई जाने वाली पाईप लाईन के लिए हाल ही में बनाई गई पीडब्लूडी विभाग द्वारा निर्मित सड़कें खोदी गई हैं। उन्हें दुरूस्त करने के लिए क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने जिलाधीश अनुग्रह पी को पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि खोदी गई सड़कों को शीघ्र अतिशीघ्र दुरूस्त कराया जाए। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के शिवपुरी प्रवास के दौरान ली गई बैठक में उन्होंने नगर पालिका व पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। जिन सड़कों को खोदा जा रहा हैं उन्हें शीघ्र ही दुरूस्त क्यों नहीं किया गया? साथ ही खोदी गई सड़कों को शीघ्र दुरूस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन आज तक सड़कों को दुरूस्त नहीं कराया गया। विधायक राजे ने खुदी सड़कों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधीश को पत्र लिखा हैं। जिनमें गुरूद्वारा से पोहरी बायपास राजेश्वरी रोड़ पर, दो स्थानों पर उखड़ी सड़क, इसके साथ पुराने टोल टैक्स बीटी रोड़ काटकर पोहरी चौराहे से गुना बायपास तक शेल्डर क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं, व्हीआईपी रोड़ को काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया गया हैं।, सौन चिरैया से भूत पुलिया मार्ग पर नाली और पेवर्स ब्लॉक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया हैं। क्राफ्ट रोड़ सी.सी. व शोल्डर क्षतिग्रस्त, रघुनाथ राव दिनकर रोड़ क्षतिग्रस्त, फिजिकल रोड़ को पाईप दवाने के लिए क्रॉसिंग से सी.सी. रोड़ काट दी गई, फिजिकल रोड़ तिराहे से पानी की टंकी तक शोल्डर पर लगे पेवर व नालियां को क्षतिग्रस्त किया गया हैं। वहीं मनियर में बनी सड़क के दोनों ओर न ही साईड भरी गई हैं और न ही नालियां बनाए जाने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसे सुधारने के लिए जिलाधीश को पत्र लिखकर सड़कों को दुरूस्त कराने के लिए कहा हैं।






Be First to Comment