
शिवपुरी- सेवा कार्य के तहत अपने शपथ ग्रहण समारोह में इनरव्हील क्लब द्वारा शपथ ली गई थी कि वह शिक्षा, खेल और स्वच्छता को लेकर जन-जन को संदेश देकर जागरूकता का कार्य करेंगें और इसी क्रम में एक बार फिर से इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी व सचिव श्रीमती सपना बड़ाया के संयुक्त प्रयासों से शास.प्राथ.विद्यालय फतेहपुर को हैप्पी स्कूल बनाया जाएगा जहां शिक्षा, खेल और संस्कारों के साथ-साथ स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा जाएगा, यहां शिक्षकों को कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित कर बच्चों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना, शिक्षा के लिए स्वच्छ वातावरण, शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना, फर्नीचर, शौचालय, लायब्रेरी आदि की स्थापना विद्यालय में करना आदि कार्यों को हैप्पी स्कूल के तहत किया जाएगा जिससे शास.प्राथ.विद्यालय फतेहपुर में ना केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा बल्कि बच्चे अपना भविष्य भी विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों के माध्यम से संवार सकेंगें। इसके साथ ही इनरव्हील क्लब द्वारा अनूठी पहल करते हुए फतेहपुर क्षेत्र में स्थित सरदार पटेल नि:शक्त छात्रावास को भी गोद लिया गया यहां छात्रावास में भी हैप्पी स्कूल की भांति अनेकों कार्य किए जाऐंगे ताकि विकलांगता के अभिशाप से जूझ रहे बच्चों को विकास की मुख्य धारा में लाया जा सके और यह बच्चे स्वयं को दिव्यांग ना समझते हुए आत्मनिर्भर बनकर समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके। हैप्पी स्कूल एवं दिव्यांग छात्रावास को गोद लेने के इस कार्य में इनरव्हील क्लब की श्रीमती सुनीता भाण्डावत, श्रीमती सुनीता गौड़, श्रीमती कुसुम ओझा, श्रीमती रेखा लढ़ा, श्रीमती सोनिया सांखला आदि ने समर्थन देकर इस अभिन्न कार्याे में हर संभव सहयोग का संकल्प लिया साथ ही इस दौरान शास.प्राथ.विद्यालय फतेहपुर एवं दिव्यांग छात्रावास के बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं बिस्किट, फल व अन्य सामग्री सेवा कार्य स्वरूप वितरित की गई।






Be First to Comment