Press "Enter" to skip to content

बैंक फ्रॉड : कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने बाली गैंग का पर्दाफाश कर किए आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा बैक से आॅनलाईन धोकाधड़ी कर पैसा निकालने वाली गैंग का पर्दाफाश

शिवपुरी। दिनांक 14.11.19 को थाना कोतवाली पर फरियादी दीपेश पुत्र रामकुमार गुप्ता निवासी अशोक विहार काॅलोनी शिवपुरी जो कि विजया बैंक शिवपुरी में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं ने रिपोर्ट किया कि गूगल पेमेन्ट एप्प से आनलाईन खाते से दिनांक 12.11.19 को उनके साथ 37000 रू का फ्रोड हुआ है उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 588/19 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मागर्दर्शन में थाना कोतवाल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर बैंक की डिटेल प्राप्त की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि विशाल टोंक निवासी रावत भाटा चित्तोड़गड़ राजस्थान के खाते मंे उक्त रकम ट्रांसफर हुई है उक्त सूचना पर से पुलिस कोतवाली द्वारा दिनंाक 16.11.19 को विशाल पुत्र सत्यनारायण टोंक उम्र 22 साल निवासी रावतभाटा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान उससे जप्त उसके मोबाईल तथा एटीएम से कुल 288 खातों से लेन-देन का पता चला जो करीब 7 लाख का फ्रोड है विशाल से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथी बदमाशें रीतेश पुत्र सुरेश कुमार टोंक तथा अरशद उर्फ साजिद सिद्धिकी पिता का नाम मजीद सिद्धिकी निवासी कलतरिया पहाड़ी जिला भरतपुर राजस्थान को गैंग में शामिल होना बताया, उक्त जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी रीतेश टांेक को कामा तहसील डींग जिला भरतपुर से दिनांक 18.11.19 को गिरफ्तार किया गया, उक्त दिनांक को ही कलतरिया रोड़ से अन्य आरोपी अरसद उर्फ साजिद सिद्धिकी को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, रीतेश के कब्जे से 3 एटीएम कार्ड व अरसद के कब्जे से 4 एटीमएम कार्ड तथा इनके मोबाईल जप्त किये गये हैं। पूछताछ में अन्य तीन आरोपियों के नाम भी सामने आये हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं, इनके खातों से धोकाधड़ी कर लिंक किये गये अन्य खातों की जानकारी प्राप्त करने हेतु तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिससे अन्य लोगों के साथ भी धोकाधड़ी होने की संभावना से व्यापक रूप से खुलासा होने की संभावना है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि सुनील राजपूत, उनि गीतेश शर्मा, उनि अरविंद छारी, मउनि. पूर्णिमा लांबे, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, सउनि आबिद खान, आर. नरेश, देवेन्द्र, सियाराम, शिवांसु, रूपेन्द्र एवं अनूप जाट एवं अन्य स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!