Press "Enter" to skip to content

भोपाल से निकली लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा पहुँची शिवपुरी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा का कांग्रेस कार्यालय गुना चुंगी नाका शिवपुरी पर भव्य स्वागत किया गया। इस सभा का नेतृत्व माननीय पवन कुमार पटेल महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय पवन पटेल जी ने बताया कि मध्य प्रदेश के लोकतंत्र की रक्षा का संदेश लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा द्वारा आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। माननीय कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इस यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। लोकतंत्र की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है इसलिए हमें हर हाल में मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करना है। कु.शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कमेटी ने संबोधित करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलानी है। हम सबको मध्य प्रदेश के युवा, बेरोजगार, महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से विजई बनाना है। लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा का का भव्य स्वागत राधेश्याम अस्तोलिया महामंत्री एवं पोहरी विधानसभा प्रभारी पिछड़ा वर्ग के कांग्रेस कमेटी, मोहित अग्रवाल 
शहर कांग्रेस अध्यक्ष, सरवन धाकड़ जिलाअध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी, कु. शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कमेटी, अनिल उत्साही सेवादल प्रदेश सचिव, हरीश खटीक जिला अध्यक्ष सेवादल , शाहीन कुरेशी, सना खान,सौम्या राठौर, मीना रजक ,पूजा राठौर ,प्रियंका राठौर, के साथ कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा गुना होते हुए शिवपुरी पहुंची। शिवपुरी में लोकतंत्र बचाओ जन जागरण यात्रा के भव्य स्वागत के पश्चात  माननीय पवन कुमार पटेल ने पोहरी विधानसभा तथा करैरा विधानसभा में मतदाताओं को लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए जागरूक किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!