
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बीज गोदाम मनियर के पास रहने वाले एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। फरियादी ने बताया िक उसके दोस्त जितेंद्र बैरागी ने उसे फोन लगाकर मनियर बुलाया था। जैसे ही वह मनियर पहुंचा तो गोदाम के पास गुड्डू एवं नवनीत आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया गुड्डन ने चाकू से हमला कर दिया जो हाथ में जाकर लगा। इसके बाद उक्त सभी लोग भाग गए। घटना के बाद फरियादी थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment