Press "Enter" to skip to content

मतगणना प्रेक्षकगणों ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण | Shivpuri News

शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षकगणों और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज मतगणना स्थल पहुंचकर विधानसभावार मतगणना की, की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। 


आयोग द्वारा नियुक्त करैरा, पोहरी एवं शिवपुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक के रूप में श्री सनोज कुमार झा और जिले की पिछोर एवं कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक श्री प्रभात चंद और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रेक्षकगणों ने विधानसभावार की गई तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने मीडिया सेंटर का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना हेतु की गई व्यवस्थाओं तथा डाक मतपत्रों, गणना के संबंध में भी जानकारी दी। 


इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित अधिकारीगण साथ थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!