Press "Enter" to skip to content

सशक्त और समृद्ध भारत का संकल्प पत्र है केन्द्रीय बजट – बाथम / Shivpuri News

भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर सम्पन्न हुई बजट संगोष्ठी

शिवपुरी-भारत सरकार का बजट गॉंव गरीब के उन्न्यन और देष को वैष्विक महाषक्ति बनाने का संकल्प पत्र है। बजट के क्रियान्वयन से सबका साथ सबका विकास और विष्वास तो सुनिष्चित होगा ही साथ ही भारत विष्व व्यवस्था में एक सषक्त भूमिका हासिल करेगा। यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बजट संगोष्ठी को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने कही। संगोष्ठी में वरिष्ठ आयकर सलाहकार श्री पारस जैन अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष स्वरूपनारायण भान पूर्व जिलाध्यक्ष सुश्ील रघुवंश्ी एवं कार्यक्रम प्रभारी हेमंत ओझा ने कार्यकर्ताओं से बजट प्रावधानों के बारे में अवगत कराया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारत के इतिहास में पहली वार स्वास्थ्य के बजट को 137 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पिछले 70 साल से विषेषज्ञ इस राषि को बढ़ाने की मांग करते रहे। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना के जरिये भारत के प्रत्येक नागरिक का आरोग्य अगले कुछ वर्षों में सुनिष्चित होगा, उन्होंने बताया कि देषभर में नये एम्स एवं 602 जिलों में सुपर स्पेस्लिटि हॉस्पीटल खोलने का निर्णय ऐतिहासिक और क्रान्तिकारी साबित होगा। खेती और किसानी के लिये न केवल आधारभूत रचना वल्कि कृषिऋण की सीमा को एक 16.5 लाख करोड़ पर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि बिलों को लेकर देष में माहौल खराव करने वाले आन्दोलन जीवियों को समझना चाहिये कि इस बजट में 75 हजार करोड़ रूपये गेहूॅं की खरीदी के लिये रखे गये हैं। इसके अलावा धान की सरकारी खरीदी के लिये 73 हजार करोड़ रूपये भी मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे। पहली बार सरकार ने गेहूॅं और धान के अलावा दलहन, तिलहन और कपास की सरकारी खरीदी की सुनिष्चित की है। इससे साबित होता है कि कृषि बिलों को लेकर देष में कितना झूठ विपक्ष एवं आन्दोलन जीवियों द्वारा फैलाया जा रहा है।

कर सलाहकार श्री पारस जैन ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुये बताया कि 75 साल की आयु सीमा वाले वरिष्ठ नागरिकों को आयकर रिटर्न एवं आयकर दोनों से मुक्ति दी गई है। बजट में चार बैंकों के निजीकरण एवं एलआईसी में विनिवेष से देष के बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में बुनियादी सुधार सामने आयेगा। बैंकों की कार्यषील पूंजि बढऩे के साथ एनपीए की समस्या भी इससे समाप्त होगीं। 

अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री स्वरूपनारायण भान ने बताया कि बजट के प्रावधान भारत को पॉंच ट्रिलियन की अर्थव्यस्था बनाने में आधार स्तम्भ का कार्य करेंगे। देष की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर जो धनराषि इस बजट में दी गई है उसके बड़े दूर गामी परिणाम सामने आयेगे। आयुष्मान योजना के विस्तार को स्वास्थ्य क्षेत्र में अंत्योदय के लिये मील का पत्थर बताते हुये श्री भान ने कहा कि पहली बार देष में आम आदमी को राज्य के माध्यम से आरोग्य की गारंटी मिलने वाली है। उन्होंने सीमाओं पर आधारभूत ढांचा विकास के लिये नई योजनाओं को भारत की सुरक्षा के लिये अभूतपूर्व कदम बताया।

संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, ओमी जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, दिलीप मुदगल, अजय खैमरिया, मुकेश चौहान, मुन्नालाल कुषवाह, अनुराग अष्ठाना, जण्डेल सिंह गुर्जर, हरीओम राठौर, जितेन्द्र रावत, दिनेश शर्मा, चैम्बर के सचिव तरूण अग्रवाल, श्रीमती मंजुला जैन, उषा भार्गव, श्रीमती शैलजा लवंगीकर, पुनीत जैन, संजीव जैन, एवं आईटी जिला संयोजक गणेश धाकड़ ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम प्रभारी हेमंत ओझा एवं आभार प्रदर्शन के.पी. परमार ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!