Press "Enter" to skip to content

फतेहपुर में रंजिश को लेकर एक को तीन ने घेरकर पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सुनील पुत्र राजेश जाटव निवासी जाटव मोहल्ला फतेहपुर ने बताया कि उसकी भोला उर्फ मनीष जाटव पुत्र मुन्ना जाटव, छोटू उर्फ योगेश जाटव पुत्र मुन्ना जाटव, सन्नी जाटव पुत्र बलवीर जाटव निवासी फतेहपुर से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते बीते रोज उक्त सभी आए और उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद सुनील जाटव कोतवाली थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!