जागरूकता: निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने खिलाड़ियों के साथ मास्क वितरण किए ,दिया संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी से हैं जहाँ आज निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने खिलाडियों के साथ जनता में जो लोग मास्क नही लगाएं उनको मास्क वितरण किए एवं उन्हें संदेश दिया मास्क लगाना जरूरी हैं कोरोना वायरस की रोकथाम में अहम भूमिका मास्क की होती हैं इसलिए सभी लोग मास्क लगाकर रखें। 
निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने बताया कि सुबह 10 बजे से क्रिकेट खिलाडियों एवं आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे लोगों के साथ हमारी टीम ने माधव चौक से कोर्ट रोड होते हुए अस्पताल चौराहे तक मास्क वितरण किए साथ ही लोगों को समझाइश भी दी गई कि मास्क लगाकर ही घर के बाहर निकलें ,ये आपके लिए ही हैं कोरोना वायरस की रोकथाम में अहम भूमिका मास्क की होती हैं इसलिए मास्क लगाकर ही घर के बाहर निकलें ,इसके साथ ही अपनी एवं अपने परिवार की रक्षा करें और साथ ही चालानी कार्रवाई से भी बच सकते हैं