Press "Enter" to skip to content

छुट्‌टी के दिन भी खुलेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र / Shivpuri News

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी के बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे। मार्च के महीने में त्योहार और सरकारी छुट्टी यानी 11 मार्च (शिवरात्रि), 13 मार्च (द्वितीय शनिवार), 7, 14, 21, 28 (चारों रविवार) और 29 मार्च (होली) को बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। शिवपुरी शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग सहित संभाग के अंतर्गत सभी जोनल

कार्यालय और बिल भुगतान केन्द्र इन अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे।भुगतान शहर के आफिस में बने कैश काउंटर, एटीपी मशीन में भी बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड से कर सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!