
शिवपुरी। शहर के हृदय स्थल माधव चोक पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शहर का मुख्य चौराहा कहा जाने बाला माधव चोक चौराहे पर सहायता केंद्र के पास सीवर का लीकेज हैं। कई बार स्थानीय दुकानदारों ने इसकी शिकायत नगरपालिका को की हैं। लेकिन समस्या का समाधान नही हो पा रहा हैं। हर बार सीबर की सफाई कर चलते बनते हैं कर्मचारी , जबकि सीवर के पानी का निकास नही हो पा रहा हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी ऐसी स्थिति निर्मित हुई हैं। नगरपालिका से लोग आते हैं। और सफाई कर चले जाते हैं। और जब फिर से सीवर भर जाता हैं। स्थिति जस की तस बनी रहती हैं।
एक तरफ प्रभारी मंत्री सफाई अभियान को छेड़ जगह जगह सफाई कर रहे हैं। नालों एवं नालियों में उतर कर सफाई कर रहे हैं। लेकिन इसके पश्चात भी नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह की कोई भी ऐसी कार्यशैली शहर में नही देखी गईं हैं। ना ही इस संबंध में उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया हैं। क्या मंत्री जी की इस कार्यशैली का नगरपालिका पर कोई प्रभाव पडेगा या मंत्री जी के जाने के बाद स्थिति जस की तस बनी रहेगी। यह देखना होगा। सफाई न होने के कारण नगरपालिका अपने कर्मचारियों से नालों का कचरा नालों में ही जलवा रही हैं। जो कि आसपास के लोग जो वहा के रहवासी हैं उनको उस कचरे के धुएं से जान का खतरा हैं।






Be First to Comment