Press "Enter" to skip to content

भजन/गजल संध्या के साथ पत्रकार होली मिलन समारोह कल | Shivpuri News

शिवपुरी- भजन/गजल के साथ पत्रकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन आज 4 अप्रैल गुरूवार को स्थानीय उत्सव वाटिका शिवपुरी पर सायं 6 बजे से किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मध्यप्रदेश मीडिया संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल व मप्र मीडिया संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि पत्रकार संगठन की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कोलारस वीरेन्द्र रघुववंशी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कांग्रेस बैजनाथ सिंह यादव, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, चिकित्सक डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. स्वरूपनारायण भान एवं समाजसेवी व व्यावसाई अमन गोयल मंचासीन रहेेंगे। कार्यक्रम में भजन/गजल संध्या का आयोजन भी है जिसमें शहर के प्रसिद्ध भजन कलाकार आत्माराम एण्ड पार्टी अपनी रोचक प्रस्तुति देगी । मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं मप्र मीडिया संघ के साथियों से इस होली मिलन समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!