Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस और ज्युडीसरी के बीच खेला गया क्रिकेट मैत्री मैच | Shivpuri News

शिवपुुरी। दिनांक 02.02.2020 को माधवराव सिंधिया खेल परिसर मे एस.पी. इलेवन और जजेस इलेवन के बीच क्रिकेट मैत्री मैच खेला गया । जजेस इलेवन के कप्तान डी जे श्री ए.के. वर्मा रहे एवं एस पी इलेवन के कप्तान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल रहे।  जजेस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, पारी की शुरुआत करते हुये डीजे महोदय श्री ए के वर्मा ने 7 रन बनाये, जजेस इलेवन टीम मे श्री पवन शंकबार ने सर्बाधिक 31 रन बनाये, जजेस इलेवन 18 ओवर मे 96 रन का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई । पुलिस इलेवन की पारी की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल एवं सूबेदार रणवीर सिंह व्दारा की गई। पुलिस इलेवन का पहला विकेट सूबेदार रणवीर सिंह यादव के रुप मे गया। तीन विकेट होने के बाद अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कवंर ने एवं संजीव श्रीवास्तव ने टीम का स्कोर आगे बढ़ाया और 13 ओवर मे ही एस.पी. इलेवन को जीत दिलाई। मैन ऑफ दि मैच पुलिस इलेवन के मनीष बसिष्ट रहे जिन्होने बॉलिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुये 7 रन देकर 3 बिकेट लिये, दोनों ही टीमों व्दारा बहुत ही अच्छी बैटिंग एवं फील्डिंग का प्रदर्शन किया गया। डीजे श्री ए. के वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने मनोरंज के साथ अच्छे स्वास्थ एवं अनुशासन का मैसेस दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!