सिरसौद। खोरगार के नजदीक कांकेर गांव में प्राइवेट लाइन हेल्पर उदयगिरी (50) की कांकरे गांव में शुक्रवार की शाम फॉल्ट सुधारते वक्त करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदयगिरी ने बिजली सब स्टेशन रौनाखेड़ी में फोन कर लाइन बंद करा दी थी। इसके बाद भी लाइन में करंट दौड़ रहा था। वहीं हादसे के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उयदगिरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेट अमरसिंह भी देखने के लिए जिला अस्पताल आ गया। यहां मृतक की पत्नी और बच्चों ने दौड़ा.दौड़ाकर पीटा। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।






Be First to Comment