Press "Enter" to skip to content

निर्विरोध चुने गए पंजाबी परिषद ग्वालियर-चंबल संभाग समिति के पदाधिकारी -Shivpuri News

शहर के होटल में दूर-दराज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ चयन
शिवपुरी। शहर के पीएस होटल में बीते रोज पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग समिति के चुनाव निर्विरोध ढंग से संपन्न हुए। मिलाप चंद विरमानी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न कराए गए। जिसमें चुनाव अधिकारी हरीश सहानी एवं केवल कृष्ण सूरी मौजूद थे। पदाधिकारियों के बीच एक राय बनी कि चुनाव ना कराते हुए आपसी सहमति से चुनाव संपन्न कराए जाएं जिसके बाद अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल आनंद ग्वालियर, उपाध्यक्ष किशोर तनेजा अशोकनगर, सचिव अविनाश ग्रोवर डबरा, सह सचिव राकेश विरमानी शिवपुरी, कोषाध्यक्ष तिलक राज वेरी ग्वालियर को निर्विरोध पदाधिकारी चुना गया। इस मौके पर कपिल सहगल, रविंद्र बत्रा, नंदकिशोर ढींगरा, सुनील भगड़ा, अजीत बत्रा शिवपुरी, हरबंस लाल जुनेजा अशोक नगर, सतपाल सदाना गुना मौजूद थे, जिनके सहयोग से चुनाव संपन्न हुआ। चुने गए पदाधिकारियों ने कहा कि पंजाबी परिषद ग्वालियर चंबल संभाग समिति का जो उत्तरदायित्व हमें सौंपा गया है उसे हम बखूबी निभाएंगे। समाजहित में कार्य करते हुए परिषद को नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। चुनाव के दौरान अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। उक्त चुनाव कार्यक्रम पहले ही तय हो गया था जिसमें आजीवन सदस्यों के साथ-साथ पदाधिकारियों को आमंित्रत किया गया था। आयोजन की रूपरेखा मिलापचंद्र विरमानी और कपिल सहगल ने तय की थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!